Delhi Vidhan Sabha Election: दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 फीसदी मतदान, जानें कहां कितनी हुई वोटिंग?


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग जारी, दोपहर तीन बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान..!!

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। इस बार चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच सीधा मुकाबला बताया जा रहा है। हालाँकि, कांग्रेस भी इस चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत करती दिख रही है। अब ऐसे में यह तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा कि दिल्ली की जनता ने किसे अपना आशीर्वाद दिया है।

Image

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी है, दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Image
Image

जानें कहां, कितनी वोटिंग..

दोपहर 3 बजे अनुमानित मतदान- 46.55%

मध्य दिल्ली- 43.45

पूर्वी दिल्ली- 47.09

नई दिल्ली- 43.10

उत्तरी दिल्ली- 46.31

उत्तरी पूर्वी दिल्ली- 52.73

उत्तरी पश्चिमी दिल्ली- 46.81

शाहदरा- 49.58

दक्षिणी दिल्ली- 44.89

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली- 43.91

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली- 48.32

पश्चिमी दिल्ली- 45.06

सबसे अधिक मतदान-मुस्तफाबाद- 56.12

सबसे कम मतदान-करोल बाग- 39.05%

सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों के 13,766 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा, जिसमें 699 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव में यमुना का प्रदूषित पानी, भ्रष्टाचार और खराब सड़कें जैसे मुद्दे सबसे ज्यादा चर्चा में रहे।

आपको बता दें कि अगर आम आदमी पार्टी यह चुनाव जीतती है तो वह लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी करेगी। अगर भाजपा और कांग्रेस की बात करें तो वे भी इस चुनाव में जीत हासिल कर सत्ता में वापसी की कोशिश जरूर करेंगी। भाजपा 25 वर्षों से अधिक समय से दिल्ली की सत्ता से बाहर है, जबकि कांग्रेस 2013 से सत्ता से बाहर है। इस बार दिल्ली चुनाव में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। 

शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए अर्धसैनिक बलों की 200 से अधिक कंपनियां तैनात की गई हैं और 35 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। दिल्ली में करीब 3000 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस ड्रोन के जरिए भी कार्यक्रम पर नजर रखेगी।