सोशल मीडिया पर एक बिल्डिंग का फोटो वायरल है। बताया जा रहा है, कि ये वो स्टोर है दिल्ली के LG वीके सक्सेना की बेटी ने बनवाया था जब सक्सेना खादी ग्रामोद्योग विभाग के चेयरमैन थे। मुम्बई स्थित इस स्टोर की लागत 80 करोड़ बताई गई थी। 

अब आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बालयान ने इस स्टोर पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि  “क्या ये बिल्डिंग 80 करोड़ की लग रही है, कितना घोटाला हुआ होगा इसमें? क्या इसकी CBI जाँच नही होनी चाहिये? 

खादी और ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष के रूप में अपने पिछले कार्यकाल में, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने खादी को एक वैश्विक भारतीय ब्रांड बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसके लिए  उनकी सराहना भी की गई थी लेकिन इसी खादी को लेकर सक्सेना अब एक मामले में उलझते नज़र आ रहे हैं। पूरा मामला कुछ इस तरह से है। 

दिल्ली LG की बेटी ने उनके खादी आयोग के प्रमुख रहते हुए खादी लाउंज डिजाइन किया था। LG की बेटी शिवांगी सक्सेना का कहना है कि उन्होंने 'पूरी तरह से निशुल्क आधार पर इस बिल्डिंग को डिजाइन करने में मदद की थी। 

जनवरी 2017 में सक्सेना ने मुंबई में देश का पहला विशेष खादी इंडिया लाउंज लॉन्च किया था। जिसका भुगतान भारत में खादी आउटलेट्स को आधुनिक बनाने के लिए लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा 80 करोड़ रुपये के अनुदान के रूप में किया गया था।