प्रयागराज के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में प्लेटलेट्स के नाम पर जूस चढ़ाने के मामले में बडा एक्शन हुआ है। डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई के आदेश दे दिए जिसके बाद सीएमओ ने अस्पताल को सील कर दिया गया।
उधर, अस्पताल प्रशासन ने आरोप को पूरी तरह से झूठ बताया है। बताया जा रहा है, कि बमरूली निवासी प्रदीप पांडेय को डेंगू हो जाने के चलते 14 अक्टूबर को पीपल गांव के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। 16 अक्टूबर को जब प्लेटलेट्स 17 हजार तक आ गए तो डॉक्टरों ने पांच यूनिट की व्यवस्था करने को कहा। देर रात तीन यूनिट प्लेटलेट चढ़ाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी।
17 अक्टूबर की सुबह मरीज को दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 19 अक्टूबर को प्रदीप की मौत हो गई। इसकी शिकायत सोहबतियाबाग के प्रदीप के साले सौरभ त्रिपाठी ने जार्जटाउन में की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ लोगों ने उन्हें पांच हजार प्रति यूनिट की दर से प्लेटलेट्स दिए थे। प्लेटलेट्स की इन थैलियों पर एसआरएन अस्पताल का टैग भी लगा हुआ था।
सौरभ ने आरोप लगाया कि अस्पताल में प्लेटलेट्स की जगह पर उनको मौसम् का जूस दिया गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। मामला जब डिप्टी सीएम तक पहुंच गया। तो उन्होंनेसके बाद डिप्टी सीएमओ डॉ. नानक सरन को कार्रवाई के आदेश दिए। गुरुवार को अस्पताल को सील करने के बाद सीएमओ ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। बाकी के प्लेटलेट्स को जांच के लिए मेडिसिन डिपार्टमेंट की लैब में भेज दिया गया है।