बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद इंडिया वापस लौट आई हैं। वो मुंबई एयरपोर्ट पहुंची तो उन्हें कैमरे में कैद करने के लिए पपाराजी के बीच होड़ मच गई। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है, लेकिन कुछ फैंस पूछ रहे हैं कि उनकी बेटी मालती कहां है? क्योंकि वो उनके साथ नहीं दिखाई दीं।
प्रियंका ने मुंबई पहुंचकर कई पोस्ट भी शेयर किए हैं। इसके जरिए उन्होंने दिखाया है, कि वो अपने देश वापस लौटकर क्या-क्या कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा जैसे ही मुंबई एयरपोर्ट पहुंची, उनके चेहरे पर मुस्कान बिखर गई। वो अपने जानने वालों के गले मिलीं और फिर पपाराजी से हैलो भी किया। वो फुल डेनिम वेयर में नजर आईं। इंस्टाग्राम स्टेटस पर भी कई पोस्ट शेयर किए हैं।
.png)
उन्होंने प्लेन के अंदर से फोटो शेयर की और बताया कि वो मुंबई पहुंच गई हैं। इसके बाद एक छोटा-सा वीडियो शेयर किया, जो उन्होंने कार में बैठकर बनाया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मुंबई मेरी जान।'