उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन की लाइन में लगे श्रद्धालुओं में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि महाकाल के दर्शन की होड़ में श्रद्धालुओं के बीच जमकर हाथापाई हुई।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु 1500 रुपए की दर्शन रसीद लेने के चक्कर में आपस में भिड़ गए। श्रद्धालुओं के बीच बात इतनी ज़्यादा बढ गई कि कि मार-पीट की नौबत आ गई। मार पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि वीडियो सोमवार का है। सोमवार को अन्य दिनों की तुलना में महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में मंदिर के गर्भगृह में विवाद होना व्यपस्थाओं पर सवाल ही खड़े करता है।
गौरतलब है कि महाकाल लोक बनने के बाद लाखों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। महाकाल मंदिर के विकास के पहले चरण का लोकार्पण पीएम मोदी ने किया था है, वहीं दूसरे चरण का काम चल रहा है।