डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना के विशेष निदेशों पर पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए पहली बार गरबे का भव्य आयोजन किया गया। पुलिस लाइन नेहरू नगर में आयोजित गरबे का शुभारंभडीजीपी श्री सक्सेना और उनकी धर्मपत्नी ने मां दुगार्जी की आरती के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस परिवार को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
जानकारी के अनुसार परेड मैदान नेहरू नगर का गरबा स्थल के रूप में परिवर्तित किया गया है, जहां पिछले दो सप्ताह से तैयारियां चल रही थी। डीजीपी सक्सेना की पत्नी प्रियंवदा सक्सेना जो कि पुलिस वेलफेयर सोसायटी की संरक्षिका भी हैं, उन्होंने विशेष रूप से रुचि दिखाते हुए इस सम्पूर्ण गरबा कार्यक्रम की परिकल्पना की।
इसके साथ ही डीआरपी लाइन में 23वीं, 7वीं और 25वीं वाहिनी में 4 ट्रेनिंग केम्प आयोजित किए, जिसमें पुलिस परिवार के सदस्यों ने भाग लिया था। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शनिवार के पांच सौ से ज्यादा महिलाओं और बालिकाओं ने गरबा कार्यक्रम में चार चांद लगाए। शुभारंभ अवसर पर डीजीपी श्री सक्सेना के साथ ही विभाग के वरिष्ठ रिटायर्ड पुलिस अफसर डीजीपी ऋषि कुमार शुक्ला, डीजीपी लोकायुक्त श्री मकवाना, डीजीपी ईओडब्ल्यू अजय शर्मा समेत अन्य अधिकारी परिवार के साथ उपस्थित हुए।
इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ अधिकारी अपने कर्मचारियों का प्रोत्साहन करने के लिये वहां उपस्थित रहे। गरबा स्थल पर पुलिस परिवार के लोगों ने खानपान/व्यंजनों के स्टॉल लगाये तथा यहां पर एक मेले के रूप में सभी ने शामिल होकर होल्लास से इस कार्यक्रम का आनंद लिया।