तमिल सुपरस्टार धनुष ने अपनी आने वाली फ़िल्म 'कैप्टन मिलर' की घोषणा कर दी है। धनुष ने फ़िल्म से जुड़ा एक वीडियो टीज़र भी शेयर किया है जो कि बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ काफी आकर्षक लग रहा है। टीजर में धनुष दुपट्टे से मुंह ढक कर बाइक चलाते नजर आ रहे हैं।
सत्य ज्योति प्रोडक्शन के बैनर के तले बन रही इस फ़िल्म की कहानी 1930 और 40 के दशक के मद्रास प्रेसीडेंसी में सेट की जाएगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, धनुष फिल्म में तीन अलग-अलग लुक्स में नज़र आएंगे।
Captain miller .. This is going to be so exciting. Super kicked to work with @ArunMatheswaran and my brother @gvprakash @SathyaJyothi pic.twitter.com/lS8OMSh4I9
— Dhanush (@dhanushkraja) July 2, 2022
फिल्म को सत्य ज्योति फिल्म्स के टी.जी. त्यागराजन ने प्रस्तुत किया है और सेंथिल त्यागराजन और अर्जुन त्यागराजन इस फ़िल्म के निर्माता हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म धनुष के करियर की सबसे बड़े बजट वाली फिल्म होने वाली है। संगीत जीवी प्रकाश द्वारा का है। टीजर वीडियो के बैकग्राउंड म्यूजिक के रूप में हम इसकी पहली झलक देख ही चुके हैं।
श्रेयस कृष्णा सिनेमैटोग्राफर और नागूरन फ़िल्म का एडिटिंग का काम संभालेंगे । सरपट्टा परमबराई फेम रामलिंगम को आर्ट डायरेक्टर के रूप में चुना गया है। परदेसी में अपने काम के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाली पूर्णिमा रामास्वामी फिल्म की कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं, काव्या श्री राम धनुष के आउटफिट का चयन करेंगी। दिलीप सुब्बारायन स्टंट मास्टर होंगे।
![]()
धनुष ने लगभग एक दशक के बाद अपने भाई और फिल्म निर्माता सेल्वाराघवन के साथ हाथ मिलाया है। धनुष जैसे बहुमुखी अभिनेता के पास पाइपलाइन में अन्य फिल्में भी हैं, जिसमें निर्देशक मिथरन जवाहर के साथ थिरुचित्राम्बलम और निर्देशक वेंकी अतलुरी के साथ तमिल-तेलुगु द्विभाषी फिल्म वाथी शामिल हैं।
फिल्म का टीजर इतना आकर्षक और उतने ही अच्छे म्यूजिक से सजा होनो के बाद अब दर्शकों को कैप्टन मिलर के रिलीज का इंतज़ार रहेगा।