धनुष ने अपने सपनों के घर में महाशिवरात्रि के मौके पर गृहप्रवेश किया। गृहप्रवेश के साथ ही धनुष अपने माता-पिता के साथ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए। गृह प्रवेश समारोह से धनुष की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
धनुष के सपनों का घर चेन्नई की सबसे पॉश लोकेशन पोएस गार्डन में है। साल 2021 से यह निर्माणाधीन था जिसका काम अब पूरा हो गया। धनुष और उनकी पूर्व पत्नी ऐश्वर्या ने इसका भूमिपूजन किया था। इसमें रजनीकांत और उनकी पत्नी लता भी शामिल हुए थे। हालांकि, 2022 में धनुष शादी के 16 साल बाद ऐश्वर्या से अलग हो गए थे।
अब दो साल बाद उनका सपनों का घर पूरा हो गया है। धनुष अपने माता-पिता के साथ अब नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। गृहप्रवेश की तस्वीरों से पता चलता है कि समारोह में उनके माता-पिता और करीबी परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।
सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में धनुष को नीले रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने देखा जा सकता है। उन्होंने लंबे बाल और भारी दाढ़ी रखी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक धनुष ने ये आलीशान घर अपनी मां और पिता को गिफ्ट किया है। ओक अमुमान के हिसाब से बंगले की कीमत करीब 150 करोड़ रुपये आंकी गई है।
कई सुविधाओं वाले इस घर के बारे में निर्देशक सुब्रमण्यम शिवा ने ट्विटर पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने कहा, "धनुष भाई का नया घर मुझे मंदिर जैसा लगता है... जो बच्चे जीते-जी मां-बाप को स्वर्ग में वास करवाते हैं, उन्हें भगवान लगते हैं... और वे अपने बच्चों के लिए मिसाल बन जाते हैं, भाई अमर रहे।"
धनुष वर्तमान में अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म, तमिल में वाथी और तेलुगु में सर की सफलता का आनंद ले रहे हैं। शिक्षा भ्रष्टाचार पर आधारित इस फिल्म को तेलुगु और तमिल दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इस फिल्म ने धनुष की टॉलीवुड में शुरुआत भी की। वेंकी एटलुरी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संयुक्ता मुख्य भूमिका में हैं।
हालांकि धनुष के पास निर्देशक अरुण मथेस्वरन के साथ एक एक्शन फिल्म कैप्टन मिलर है। फिल्म में कन्नड़ सुपरस्टार शिवा राजकुमार और सुदीप किशन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में फीमेल लीड के तौर पर प्रियंका अरुल मोहन दिखाई दे रही हैं। अभिनेता के पास पाइपलाइन में तेलुगु निर्देशक शेखर कम्मुला के साथ एक फिल्म भी है।