देश में आज धनतेरस या धनत्रयोदशी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में प्रदोष काल में धनतेरस की पूजा होती है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर और धनवंतरी की भी पूजा होती हैं।
भगवान धनवंतरी स्वास्थ्य के देवता माने जाते हैं। इसीलिए मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने धनतेरस के पावन पर्व पर गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में आयोजित धन्वंतरि देव पूजा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर आरोग्य-देव, भगवान धन्वंतरि जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव (आरोग्य भारती) डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय जी, जीएमसी डीन डॉ. अरविंद राय, अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया, समस्त विभागाध्यक्ष, डॉक्टर्स, विशेषज्ञ, चिकित्सा विद्यार्थी सहित मरीजों के परिजन उपस्थित रहे। साथ ही प्रदेश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों में भगवान धन्वंतरि की पूजा हुई।