हाल ही में वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने अपनी अगली फ़िल्म् ताज से अपना अपकमिंग लुक रिवील किया था। धर्मेंद्र ने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था, “दोस्तों, मैं फिल्म ताज में शेख स्लीम चिश्ती...एक सूफी संत का किरदार निभा रहा हूं। एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका……..आपकी शुभकामनाओं की आवश्यकता है।”
तस्वीर में धर्मेंद्र को लाल रंग की ड्रेस और लंबी दाढ़ी वाले लुक में देखा जा सकता है। अब धर्मेंद्र को इस लुक के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।
सुदर्शन न्यूज़ के सीएमडी और एडिटर इन चीफ सुरेश चव्हाणके का धर्मेंद्र की इस भूमिका को लेकर कहना है, कि "इस भूमिका में देखने का दुर्भाग्य आपके दर्शकों को आप दे रहे हैं। क्यों अपनी जीवन भर की कमाई को स्वयं ही बर्बाद कर रहें हैं। इनके लोगों ने सिख गुरुओं के साथ क्या किया यह आप कैसे भूल गए? इसे बंद करें, नहीं तो पंजाब तो क्या हिंदुस्थान इसके लिए आपको कभी माफ़ नहीं करेगा।"
हालांकि धर्मेंद्र खुद अपनी इस भूमिका को लेकर काफी उत्साहित हैं। कई यूजर्स ने धर्मेंद्र को लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने को लेकर खुशी ज़ाहिर की है। हालांकि एक एक्टर के लिए हर एक भूमिका काफी चेलेंजिंग होती है। उसे धर्म या मज़हब के चश्मे से देखा जाना कहां तक सही है, ये एक बड़ा सवाल है।