टीवी की दुनिया के मशहूर कपल दिशा परमार और राहुल वैद्य अपनी पहली एनिवर्सरी के लिए यूके में हैं। इस कपल ने एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की तस्वीरों को शेयर किया है। एक तस्वीर में दोनों प्लेन में लिपलॉक करते नज़र आ रहे हैं।

सिंगर राहुल वैद्य ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो भी शेयर किया है। इसमें दिशा परमार खूबसूरत लग रही हैं।
दिशा और राहुल की पहली मुलाकात साल 2017 में हुई थी। सोशल मीडिया पर दिशा ने राहुल के एक गीत पर कमेंट कर तरफ की थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी।

दोनों ने ने कुछ सालों तक दोनों ने एक-दूसरे को गुपचुप तरीके से डेट भी किया था। राहुल ने ‘बिग बॉस 14’ में दिशा परमार के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था और फिर शादी के लिए प्रपोज किया था।
शो से बाहर आने के बाद राहुल ने 16 जुलाई 2021 को धूमधाम से शादी कर ली थी।