बॉलीवुड इंडस्ट्री में कौन कब किसके साथ रिलेशनशिप में है और कब किसका ब्रेकअप हो जाए, जिसके बारे में कहना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के रिश्ते को लेकर कहा जा रहा है।
दरअसल, दोनों ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया और बीते दिनों खबर सामने आई थी अब यह कपल एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। वहीं अब दिशा पाटनी को रविवार टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ मुंबई के एक रेस्त्रां के बाहर स्पॉट किया गया।
टाइगर संग ब्रेकअप की खबरों के बीच अब दिशा पाटनी एक्टर की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ नजर आई। दोनों ने मुंबई के रेस्टोरेंट में लंच किया और फिर साथ में गाड़ी में बैठकर रवाना हो गई। इस बीच दिशा कृष्णा का हाथ पकड़े और उनकी काफी केयर करती नजर आईं।
दोनों के इस बॉन्ड को देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या एक बार फिर टाइगर और दिशा पैचअप हो गया है। एक यूजर ने लिखा, आप दोनों का ये बॉन्ड काफी प्यारा है। तो वहीं किसी ने लिखा है- टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप हो गया था न।
टाइगर और दिशा की लव स्टोरी काफी सालों पुरानी रही है। इस कपल ने लगभग 6 सालों से एक-दूसरे को डेट किया था। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता था ।