इंदौर. एक्ट्रेस तारा सुतारिया और दिशा पाटनी ने बॉलीवुड का कड़वा सच बताया है। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए इंदौर आईं तारा और दिशा के मुताबिक कहा तो जाता है कि महिला पुरुष बराबर हैं लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण सच यह है कि पुरुषों को ज्यादा तवज्जो मिलती है। एक्टर और एक्ट्रेस में यहां खूब भेदभाव किया जाता है। हालांकि दोनों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में कुछ अच्छा जरूर होगा.
दिशा पाटनी ने कहा, धीरे ही सही पर बदलाव जरूर आएगा। एक दिन यह भी होगा जब टैलेंट की बात भी की जाएगी। दोनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग मूवी एक विलेन रिटर्न्स के प्रमोशन के लिए आई हैं। एक्टर अर्जुन कपूर भी यहां आए हैं.
फिल्मों में हीरोइन का ऑब्जेक्टिफिकेशन किए जाने, उन्हें गॉर्जियस, ब्यूटीफुल कहकर प्रजेंट करने और हीरोज के लिए टैलेंटेड वर्ड यूज करने पर दिशा पाटनी ने कहा कि खूबसूरती की तारीफ करना गलत नहीं है. लेकिन अगर टैलेंट की बात भी की जाए तो खुशी होगी और एक दिन यह भी होगा।
इधर तारा का मानना है कि महिला पुरुष बराबर हैं ऐसा कहा तो बहुत जाता है कि लेकिन अकसर पुरुषों को ज्यादा महत्व मिलता है। एक्ट्रेसेस के लिए ऐसे शब्दों का ही इस्तेमाल किया जाता है जिनमें उनके हुनर का जिक्र नहीं होता। खूबसूरती का ही बखान किया जाता है। हम इस सोच को फिल्मों के जरिए बदलने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में एक्ट्रेसेस को इक्वल इम्पॉर्टेंस दिया गया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं को लेकर वे हमेशा से यही सोचती आई हैं कि उन्हें समाज में वही स्थान और वही अधिकार मिलने चाहिए जिसकी वे हकदार हैं।