आगरा में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष को उनकी पत्नी ने प्रेमिका के साथ रंगरलियां मनाते हुए होटल के अंदर धर दबोचा, इसके बाद पत्नी ने नेताजी की चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। इस हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है।
इस घटना से पूरे होटल में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पति पत्नी और नेताजी की प्रेमिका को साथ ले गई। पीड़िता का कहना था कि पति राजनीतिक दल से जुड़ा है। बाहर अय्याशी करता है और घर आकर मारपीट करता है।
ये पूरा मामला हरिपर्वत थाना क्षेत्र के देहली गेट स्थित एक होटल का है। कहा जा रहा है कि पीड़िता को ये खबर मिली कि उसका पति किसी होटल में एक दूसरी औरत के साथ है। जानकारी मिलते ही पत्नी अपनी बेटी और परिजनों के साथ होटल पहुंच गई।
होटल में जाकर ढ़ूढने पर उसका पति होटल के ही किसी कमरे में किसी दूसरी महिला के साथ मिल गया। दूसरी महिला के साथ देखकर पीड़िता भड़क गई और पति और उसकी कथित प्रेमिका की जमकर पिटाई कर दी।