भोपाल: राज्य सरकार ने सूचना का अधिकार पोर्टल विकसित किया है जिसके माध्यम से प्रथम चरण में प्रशासकीय विभाग एवं विभागाध्यक्ष कार्यालय शमिल किये गये हैं और दूसरे चरण में संभाग, जिले एवं अन्य स्तर के कार्यालय इसमें शामिल किये जायेंगे।

उल्लेखनीय है कि उक्त पोर्टल के माध्यम से नागरिक सूचना के लिये ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं और ऑनलाईन ही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल में लोक सूचना अधिकारियों के लिये लॉगइन एवं पासवर्ड की सुविधा रखी गई है।