बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल पिछले काफी वक्त से अपूर्वा पडगांवकर को डेट कर रही हैं। अब ये कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। 20 फरवरी को दोनों सात फेरे लेंगे।
दिव्या अग्रवाल ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व संग कुछ रोमांटिक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। साथ ही उन्होंने फैंस को बड़ा सरप्राइज देते हुए अपनी वेडिंग डेट भी रिवील कर दी है।
दिव्या ने दिलकश तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- हमारे लिए हर दिन वैलेंटाइन है और फरवरी का महीना हमारे लिए सबसे खास महीना होगा... 20 फरवरी 2024, हम हमेशा के लिए पति-पत्नी बन जाएंगे।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कपल दिव्या के घर चेंबूर में शादी करेगा। जिसके फंक्शन 18 फरवरी को शुरू होने वाले हैं। अपूर्वा और दिव्या काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ नजर आते हैं।
गौरतलब है कि दिव्या अग्रवाल एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वे कई वेब सीरीज और रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं। दिव्या बिग बॉस ओटीटी के सीजन 1 में नजर आई थी और वो इस शो का विनर भी बनी थी।