छोटे पर्दे के स्टार कपल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दाहिया का एक रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दिव्यांका अपने पति विवेक दहिया के गाल पर लगातार किस कर रही हैं। दोनों का ये रोमांटिक वीडियो उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है।
वीडियो में दिव्यांका और विवेक व्हाइट कलर के आउटफिट में हैं। दिव्यांका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। साथ ही दिव्यांका ने लिखा, “दिल्ली में एक महीने के लंबे काम के लिए निकलने से पहले मुझे अपने किस का बैग पैक करना पड़ा।”
दरअसल दिव्यांका एक महीने के लिए अपने पति विवेक दहिया से दूर दिल्ली में रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी शूटिंग प्रोजेक्ट की वजह से दिल्ली जा रही हैं। वीडियो देखकर यह लग रहा है कि इस एक महीने वे विवेक को बहुत मिस करेंगी।
टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ से चर्चा में आईं दिव्यांका त्रिपाठी की मुलाक़ात और विवेक दहिया इसी शो के दौरान हुई थी। साथ-साथ काम करते-करते दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे थे। कुछ सालों की डेटिंग के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी कर ली थी।