भोपाल से निकलकर बॉलीवुड में मुकाम हासिल करने वाले दिव्यांका त्रिपाठी और उनके हस्बैंड विवेक दहिया ने हाल ही में मालदीव में अपनी शादी की छठी सालगिरह मनाई। इस मौके पर दिव्यांका ने मैरिज एनिवर्सरी सेलिब्रेशन की रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर शेयर की हैं। तस्वीरों में ये टीवी कपल एक-दूसरे के प्यार में खोया नज़र आ रहा है। 

इन तस्वीरों के साथ दिव्यांका ने विवेक के लिए नोट लिखा- 6 साल पहले प्यार करने का मौका देने के लिए, हमारे भाग्य में विश्वास रखने के लिए, प्यार में डूबने के लिए मैं केवल धन्यवाद दे सकती हूं. हैप्पी एनिवर्सरी विव। 

वहीं, विवेक ने भी अपने प्यार के लिए लिखा- 6 साल बीत चुके, हमें कभी पता ही नहीं चला। यह आपका जादू और आपके लिए मेरा प्यार है। मैं दुनिया में किसी भी चीज़ के लिए इसका व्यापार नहीं करूंगा. यह एक वादा है। 

तस्वीरों में  ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस में दिव्यांका अपना ग्लैमर बिखेर रही थीं। सुंदर लाइटिंग से बने हार्ट शेप में दोनों ने कई रोमांटिक पोज दिए। 

दिव्यांका और विवेक की मुलाकात ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी और पहली नजर में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे-

8 जुलाई 2016 को दिव्यांका और विवेक ने शादी कर ली थी- 

दिव्यांका और विवेक वे टेली वर्ल्ड के हॉट कपल्स में से एक हैं।