भोपाल: राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गांवों में सेवा देने वाले डाक्टरों के लिये पीजी सीटों पर 30 प्रतिशत का कोटा प्रदान किया है।
इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि स्नातकोत्तर डिग्री पाठयक्रम में प्रवेश हेतु स्वास्थ्य विभाग में सेवारत चिकित्सक जिनके द्वारा ग्रामीण/दूरस्थ/कठिन क्षेत्र में कम से कम 3 वर्ष की सेवा पूर्ण की है, के लिये शासकीय स्वशासी एवं निजी चिकित्सा/दंत चिकित्सा महाविद्यालयों में उपलब्ध समस्त पीजी डिग्री सीटों पर 30 प्रतिशत सीटों का कोटा लागू किया जाता है। यह कोटा प्रवेश वर्ष 2022-23 से लागू होगा।