प्रयागराज नगर निगम ने यहां पर कुत्ता पालने वालों से टैक्स वसूलने का फ़ैसला किया है। यानी कि प्रयागराज में डॉग लवर्स को अब वहां कुत्ता पालने के एवज में 630 रुपए सालाना का भुगतान संगम नगरी में नगर निगम को करना होगा। 

नगर निगम ने इसके लिए तीन सदस्यीय टीम बनाई है जो घर-घर जाकर जांच कर रही है। यदि शहर में कुत्ता मालिक अपने कुत्ते का रजिस्ट्रेशन नहीं कराते हैं तो उन्हें 5 हजार रुपये तक का जुर्माना भी देना पड़ेगा।

Image

रजिस्ट्रेशन के बाद नगर निगम के पशु चिकित्सा और कल्याण अधिकारी के कार्यालय से कुत्ता कर का टोकन दिया जा रहा है जिसको कुत्ते के गले मे पहनाना अनिवार्य होगा। कुत्ता कर की मार पर प्रयागराज में प्रति कुत्ता 630 रुपये टैक्स चुकाने को लेकर लोगों ने मेनका गांधी से मदद करने की गुहार लगाई है।