अयोध्या में 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म हो गया है।  प्राण प्रतिष्ठा के साथ रामलला मंदिर के गर्भगृह में विराजमान हो गए। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत अलग अलग विधाओं के कई दिग्गज मौजूद रहे।

राम जन्मभूमि आंदोलन के कई बड़े चेहरे भी प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर मौजूद रहे। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की प्रमुख चेहरा रहीं उमा भारती और साध्वी ऋतंभरा भी आज अपने सपने को सच होता देख आह्लादित और भावुक नज़र आईं।

आंदोलन को अपने ओजस्वी सम्बोधनों से दिशा देने वाली दोनों भगवाधारी जब प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर आमने सामने आईं तो भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। दोनों  से गले लग गईं और आँखों से आंसू बहने लगे।

अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में  संघ प्रमुख मोहन भागवत, अमिताभ बच्चन, अनिल अंबानी, अनुपम खेर, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, मुकेश-नीता अंबानी, गौतम अडाणी, रजनीकांत, बाबा रामदेव आदि शामिल हुए।