अजय देवगन की ‘दृश्यम 2‘ शुक्रवार को रिलीज़ हो रही है। इसके साथ ही विजय सलगांवकर एक बार फिर पुलिस की पूछताछ का सामना करेगा। क्या विजय अपना गुनाह कबूल कर लेगा या फिर अपने तेज दिमाग से पुलिस को उलझा देगा। इन सवालों के जवाब के लिए इंतज़ार आज ख़त्म हो जाएगा। वहीं रिलीज से पहले ही फिल्म का जादू चल चुका है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग में काफी शानदार ओपनिंग की है।

फिल्म 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी थी और ऐसी जानकारी है कि दर्शकों द्वारा इस फिल्म को अभी से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। एडवांस बुकिंग के मुताबिक रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 2‘ ने अब तक करीब 4.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन की यह फिल्म बंपर ओपनिंग कर सकती है।

साल 2015 में आयी फिल्म ‘दृश्यम‘ में जबरदस्त सस्पेंस थ्रिलर दिखाया गया था और हर दृश्य के बाद दर्शकों के सामने एक नई परत खुली थी। इसी वजह से यह फिल्म लोगों को अपनी कुर्सी से बांधे रखने में कामयाब हुई थी। अब जबकि इसका दूसरा भाग रिलीज होने जा रहा है तो इसे लेकर भी लोगों में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, ‘दृश्यम 2‘ ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई कर ली है।

अजय देवगन की इस साल रिलीज हुईं मुख्य भूमिका वाली फिल्में ‘रनवे 34‘ और थैंक गॉड बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पायी हैं लेकिन ‘दृश्यम 2‘ के पहले भाग की सफलता को देखते हुए इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वहीं बात करें एडवांस बुकिंग की तो एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज से पहले ही ‘दृश्यम 2‘ ने अब तक 4.25 से 4.50 करोड़ के आस-पास का कलेक्शन कर लिया है और कल तक इसमें और भी इजाफा देखने को मिल सकता है। फिल्म ‘दृश्यम‘ ने साल 2015 में पहले दिन तकरीबन 5.87 करोड़ की ओपनिंग ली थी अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इसका दूसरी किश्त पुराना रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।