एयर इंडिया की एक फ्लाइट में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक शख्स ने महिला यात्री पर पेशाब कर दिया। महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में सफर कर रही थी। इसी दौरान पीड़िता के साथ बैठे एक शख्स ने उस पर पेशाब कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में महिला के पेशाब करने की घटना 26 नवंबर की है। पीड़िता न्यूयॉर्क से दिल्ली जा रही थी। महिला का कहना है, कि आरोपी के खिलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
वहीं, मामला सामने आने के बाद एयर इंडिया ने सफाई दी है। एयर इंडिया के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी गयी है। एयर इंडिया ने आगे कहा कि घटना के बाद एक आंतरिक समिति का गठन किया गया है। आरोपी पुरुष यात्री को 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की सिफारिश की गई थी। अधिकारियों ने कहा कि मामला अब एक सरकारी समिति के अधीन है और निर्णय की प्रतीक्षा है।
इस मामले में नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) का बयान सामने आया है। DGCA ने कहा कि हमने घटना के संबंध में एयरलाइन से रिपोर्ट मांगी है। लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उस शख्श को एक महीने के लिए नो फ्लाइट बोर्ड जोन में डाल दिया गया है।
🏏 खेल
एयर इंडिया की फ्लाइट में शराब के नशे में शख्स ने किया महिला पर पेशाब, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया मामला
पीड़िता के साथ बैठे एक शख्स ने उस पर पेशाब कर दिया। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर सजा तय कर दी है..!