गांधी जयंती के मौके पर मेकर्स ने कंगना रनौत की फिल्म तेजस का दमदार टीजर रिलीज हुआ. तेजस का टीजर बेहद शानदार है. पायलट के किरदार में कंगना काफी एनर्जेटिक लग रही हैं. टीजर की शुरुआत में कंगना रनौत एयरफोर्स पायलट की ड्रेस में नजर आ रही हैं. जिसके बाद बैकग्राउंड में उनकी आवाज कुछ कहते हुए सुनाई देती है. जरूरी नहीं कि संचार हर बार हो। अब युद्ध का मैदान लड़ना होगा, मेरी मातृभूमि पर बहुत अत्याचार हुआ है, अब आसमान से आग गिरनी चाहिए, बारिश नहीं. अगर भारत को छेड़ोगे तो हम नहीं छोड़ेंगे. टीजर में कंगना का एक्शन अवतार रोंगटे खड़े कर देने वाला है.
तेजस में कंगना और वरुण मित्रा रोमांस करते नजर आएंगे. सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित, तेजस में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस ट्रेलर के लिए एक्साइटेड हैं. तेजस का ट्रेलर 8 अक्टूबर 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
तेजस की कहानी
कंगना रनौत स्टारर तेजस की कहानी वायु सेना के पायलट तेजस गिल की असाधारण यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में कंगना तेजस गिल की भूमिका निभा रही हैं और फिल्म का लक्ष्य हर भारतीय को प्रेरित करना और गर्व की गहरी भावना पैदा करना है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे हमारे वायु सेना के पायलट रास्ते में कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं.