केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को ही छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है। साथ ही चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नेशनल आइकॉन बनाया है। इलेक्शन कमीशन के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।
पंकज त्रिपाठी कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं। साथ ही वे यूथ के बीच काफी फेमस हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने और 100 प्रतिशत मतदान के लिए अभियान चलाने के उद्देश्य से चुनाव आयोग प्रसिद्ध हस्तियों को नेशनल आइकॉन या ब्रांड एंबेसडर बनाता है। इस बार पंकज त्रिपाठी को इसके लिए चुना गया है।
केंद्रीय चुनाव आयोग ने सोमवार को ही छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की तारीख का ऐलान भी कर दिया है। इसकी सूचना आयोग ने एक नोटिफिकेशन जारी करके दी है। इन सभी छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना होगी।
ये राज्य हैं उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा। ये उपचुनाव महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और धामनगर और उड़ीसा की एक विधानसभा सीट पर होंगे।