विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश, वर्ष 2024-25 में जीएसडीपी में 11.05% की होगी वृद्धि


Image Credit : X

स्टोरी हाइलाइट्स

MP Budget Session 2025: वर्ष 2024-25 में जीएसडीपी में 11.05% की वृद्धि हुई है, वर्ष 2023-24 में सीएसडीपी रु. 13,53,809 करोड़ रुपये है, जो वर्तमान मूल्यों पर 2024-25 में बढ़कर 13,53,809 करोड़ रुपये हो जाएगी, यह 15,03,395 हो गया है..!!

MP Budget Session 2025: मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र जारी है। विपक्ष ने एक बार फिर सदन में सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरा। वहीं राज्यपाल मंगूभाई पटेल के अभिभाषण पर भी चर्चा हुई। सरकार ने विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट भी पेश की है। वर्ष 2024-25 में जीएसडीपी में 11.05% की वृद्धि हुई है। वर्ष 2023-24 में CSDP 13,53,809 करोड़ रुपए थी, जो 2024-25 में प्रचलित भावों पर 15,03,395 रुपए हो गई है।

प्रचलित भावों पर प्रति व्यक्ति शुद्ध आय 2024-25 में 1,52,615 रुपए हुई, 2011-12 में 38,497 रुपए थी। स्थिर भावों पर प्रति व्यक्ति आय 70,434 रुपए, 2011-12 में 38497 रुपए थी। प्राथमिक क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में वर्ष 2024-25 में योगदान 44.55% से घटकर 44.36% हुआ है। 2023-24 में फसल उत्पादन 31.10% था, 2024-25 में 30.90% हुआ। वहीं पशुधन में0.03% की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023-24 में पशुधन 7.42 प्रतिशत था। इसमें वर्ष 2024-25 में 7.45 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।  

वर्ष 2024-25 में राज्य की जीडीपी 4.11% रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश में दूध की अपेक्षा अंडा और मांस का उत्पादन अधिक बढ़ा है। पिछले वर्ष की तुलना में दूध उत्पादन में 5.98%, अंडा उत्पादन में 9.65% और मांस उत्पादन में 9.57% की वृद्धि हुई।