बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किले बढ़ती जा रही हैं। ईडी ने जैकलीन के खिलाफ धोखाधड़ी के एक मामले में मुकदमा दायर किया है। अब ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। इस अटैच की गई संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ रुपये की सावधि जमा भी शामिल है।
Enforcement Directorate (ED) has attached assets worth Rs 7.27 crores of Bollywood actor Jacqueline Fernandez, in a money laundering case involving jailed conman Sukesh Chandrashekhar. The attached property is a fixed deposit: Sources
— ANI (@ANI) April 30, 2022
(File pic) pic.twitter.com/mQEZ8rkkju
सुकेश के तोहफे में फंसी जैकलीन-
ईडी के मुताबिक सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को फिरौती की रकम में से 5.71 करोड़ रुपये दिए थे। सुकेश ने जैकलीन के घरवालों को भी महंगे तोहफे दिए। परिवार को दिए गए उपहारों में कार, क़ीमती सामान और धन शामिल हैं। जैकलीन पिछले कुछ समय से ईडी के रडार पर हैं। जैकलीन और सुकेश के अफेयर का खुलासा होने के बाद से ही जैकलीन का नाम विवादों का विषय बना हुआ है।
करोडों रुपए की ठगी का मामला-
दिल्ली की जेल में बंद सुकेश ने एक महिला से कथित तौर पर 200 करोड़ रुपये ठगे थे। सुकेश ने फिर उसी फिरौती की रकम में से जैकलीन को करोड़ों रुपये दिए। इसमें हीरे, आभूषण जैसे कई महंगे उपहार भी शामिल हैं। सुकेश ने यह सारा पैसा धोखाधड़ी करके कमाया था।
इसलिए ईडी सुकेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। ईडी पिछले एक साल से इस मामले की जांच में लगी हुई है। सुकेश के धोखाधड़ी मामले में जैकलीन से ईडी बार-बार पूछताछ कर रही है। ईडी के मुताबिक, यह जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ शुरुआती कार्रवाई है। इस मामले में जैकलीन से अभी और भी पूछताछ हो सकती है। साथ ही ईडी जैकलीन की और संपत्ति कुर्क कर सकती है।