Chhattisgarh News: चुनावी हलचलों के बीच छत्तीसगढ़ में 'महादेव बैटिंग एप' एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया है. ED ने यहां से चुनाव में उपयोग करने के लिए संयुक्त राष्ट्र अमीरात (UAE) से भेजे गए करोड़ों रुपए बरामद किए हैं. राज्य में दो अलग-अलग जगहों से टीम ने करीब 4.92 करोड़ रुपए बरामद किए हैं.

अब सवाल यह हैं कि इतनी बड़ी रक़म छत्तीसगढ़ तक आई कैसे? तो इसका जवाब यह है कि महादेव बैटिंग एप के एक प्रमोटर ने यह पैसा चुनाव में पार्टी की मदद के लिए UAE से कूरियर किया था. इतनी बड़ी रक़म मिलने के बाद से ही ED की टीम पूरे राज्य में काफी सक्रिय हैं.
यह रक़म दो अलग-अलग जगह रायपुर और भिलाई से बरामद की गई हैं. दरअसल, ED ने 3.12 करोड़ रुपए रायपुर के एक होटल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किए. वहीं, भिलाई में भी एक घर से 1.8 करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया हैं.
फ़िलहाल, जांच एजेंसी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए महादेव एप के कुछ बेनामी बैंक अकाउंट भी ख़ोज निकाले हैं. हैरानी की बात ये हैं कि इतनी बड़ी रक़म को बड़ी ही आसानी से छत्तीसगढ़ तक पहुंचाने में कुछ सरकारी कर्मचारियों का भी रोल सामने आया है. जिनकी पहचान हो गई है और अब जल्द ही ED कार्रवाई कर सकती हैं.