भोपाल: अब प्रदेश में आठवीं पास व्यक्ति को भी मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना का लाभ मिलेगा। यही नहीं, इस योजना में लाभ लेने के लिये 45 वर्ष की आयु वाले भी पात्र होंगे।
दरअसल 29 नवम्बर 2021 को युवाओं के लिये स्वयं का उद्योग, सेवा या व्यसाय स्थापित करने के लिये जब यह योजना प्रभावशील की गई थी तब इसमें आवेदक की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12 वीं पास रखी गई थी और 18 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के व्यक्तियों को ही पात्र माना गया था।
परन्तु अब इन दोनों पात्रताओं में बदलाव कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत आवेदक को सात साल तक ब्याज अनुदान दिया जाता है जोकि बैंक से लिये गये ऋण पर 3 प्रतिशत प्रतिवर्ष है।