तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन ने अपने दमदार अभिनय और एनिगमैटिक स्क्रीन प्रेजेंस के जरिए दर्शकों के दिलों पर राज किया है। अब पहली बार बॉलीवुड की ये तीन खूबसूरत लीडिंग लेडीज कॉमिक केपर 'द क्रू' के लिए स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण 'वीरे दी वेडिंग' की सुपर-हिट निर्माता जोड़ी, एकता आर कपूर और रिया कपूर द्वारा किया गया है, जो दर्शकों के लिए ड्रामा और कॉमेडी का कॉकटेल लिए फिर से साथ आई हैं।
स्ट्रगलिंग एयरलाइन इंडस्ट्री की पृष्ठभूमि पर आधारित 'द क्रू' एक मजेदार कॉमेडी होगी। फिल्म में तीन महिलाएं खुद को साबित करने के लिए सब कुछ करती है। हालांकि, उनकी डेस्टिनी कुछ अनुचित स्थितियों की ओर ले जाती है और वे झूठ के जाल में फंस जाती हैं। 'द क्रू' गलतियों और हादसों की कॉमेडी से भरी गुदगुदाने वाली राइड है। जीवन आपके सामने कई चुनौतियां लेकर आता है, तो क्या आप इसके लिए तैयार हैं?
निर्माता एकता आर कपूर, बालाजी टेलीफिल्म्स ने साझा किया है कि वे , वीरे दी वेडिंग की सफलता के बाद, बालाजी मोशन पिक्चर्स और शानदार रिया कपूर के साथ एक और फिल्म के लिए साथ आकर खुश हैं। तब्बू, कृति और करीना 'द क्रू' के लिए एक एकदम परफेक्ट हैं और फिल्म सुपर एंटरटेनिंग होने के साथ-साथ काफी फनी भी है।