Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए चुनाव 7 नवंबर से शुरू होंगे. पहले चरण में 20 सीटों के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा. इसके बाद 17 नवंबर को 70 सीटों के लिए वोटिंग होगी. अधिकतर ओपिनियन पोल यहां कांग्रेस के सत्ता में वापस आने का दावा कर रहे हैं. लेकिन, बीजेपी भी अपनी जीत का दावा कर रही है.
छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने भरी हुंकार, जीत का किया दावा-
इसी दावें को मजबूती देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ख़ुद चुनावी मैदान में हुंकार भरने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे. यहां कांकेर में उन्होंने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा, आपने बीते पांच साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है. इन पांच सालों में सिर्फ कांग्रेस के नेताओं के घर, कोठी और गाड़ियों का ही विकास हुआ है.
उन्होंने आगे कहा कि जब दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी तब हमेशा ही उसने छत्तीसगढ़ राज्य की अनदेखी की थी. लेकिन, हमने छत्तीसगढ़ राज्य के विकास के लिए सभी कदम उठाए है. बीजेपी हमेशा छत्तीसगढ़ के बेहतरी के लिए काम कर रही है. बीजेपी का संकल्प हर गरीब, आदिवासी और पिछड़ों की रक्षा करना है. छत्तीसगढ़ में बीजेपी के समर्थन में आंधी चल रही है, उसकी एक झलक कांकेर में भी दिखाई दे रही है.
पीएम मोदी बोले, कांग्रेस ने आप लोगों को बीमार और बदहाल स्कूल-अस्पताल दिए हैं. कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है. मैं आज आपको ये वादा करता हूं, ये मोदी की गारंटी है कि छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पीएम आवास योजना के काम को और तेज किया जाएगा. साथ ही एक तरफ कांग्रेस के झूठे वादे, तो दूसरी तरफ बीजेपी है. बीजेपी जो कहती है, वो करके दिखाती है. बीजेपी सरकार बनते ही यहां नए उद्योग आएंगे, नई फैक्ट्रियां भी लगेगी.
देंखें लाइव-