सिडनी से दिल्ली जा रहे एक विमान में सवार 50 वर्षीय एक यात्री ने सांस लेने में तकलीफ की शिकायत की, जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस बात की जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले विमान शाम 4 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 50 मिनट तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर खड़ा रहा। विमान में 159 यात्री सवार थे। अधिकारियों ने कहा कि यात्री को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।