राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात बेंगलुरु से दिल्ली और त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही दो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। इनमें त्रिवेंद्रम से दिल्ली जा रही फ्लाइट में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सफर कर रहे थे।
दिल्ली एयरपोर्ट पर काम विजिबिलिटी के कारण फ्लाइट प्रभावित हो रही हैं। इसलिए दिल्ली जाने वाली ये फ्लाइट इंदौर में लेंड करानी पडी। फ्लाइट गुरुवार को सुबह 9 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। जबकि, बेंगलुरु से दिल्ली जा रही फ्लाइट को सुबह 5 बजे रवाना कर दिया गया है।
वही पायलट को कम विजिबिलटी में विमान के लैंडिग कराने का अनुभव भी इसका कारण बताया जा रहा है।