Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में 7 नवंबर को पहले चरण का मतदान होना है. हालांकि, मतदान से पहले ही कांकेर जिले के तोड़ाकी थाना क्षेत्र में आज रविवार की सुबह पुलिस और नक्सिलयों के बीच जमकर मुठभेड़ हो गई.

ANI

ये मुठभेड़ करीब 1 घंटे तक चली, जिसमें कई नक्सलियों के घायल होने की खबर है. ख़बरों के मुताबिक, आज सुबह डीआरजी और बीएसएफ की संयुक्त टीम नक्सल सर्चिंग पर गई हुई थी. तभी तोड़ाकी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरनार के जंगलों में जवानों और नक्सिलयों के बीच मुठभेड़ हो गई.

इस मुठभेड़ के दौरान करीब 1 घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई. इस दौरान जवानों की हिम्मत और लगातार फायरिंग को देख नक्सली तुरंत भाग नीले. वहीं, जवानों ने नक्सल कैंप को ध्वस्त करते हुए, भारी मात्रा में नक्सल सामग्री को जब्त किया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कुछ नक्सली भी घायल हुए हैं.