जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकड़नाग गांव में रविवार देर रात सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई, जो फ़िलहाल अभी भी जारी हैं. सोमवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक और आतंकी को ढेर कर दिया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि अनंतनाग में जारी मुठभेड़ में 2 आतंकवादी मारे गए हैं.
फिलहाल अभी भी ऑपरेशन जारी है. इस बीच, दो और आतंकवादियों के इलाके में छिपे होने की आशंका है. सुरक्षाबलों ने रविवार देर रात एक आतंकी को ढेर कर दिया था.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के कोकड़नाग इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद रविवार देर रात घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया गया. उन्होंने कहा कि जब सुरक्षा बल इलाके की तलाशी ले रहे थे तो आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दीं.
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू की. उन्होंने कहा कि सोमवार सुबह जवाबी गोलीबारी में दो आतंकवादी मारे गए. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, मारे गए आतंकवादियों की पहचान और वे किस आतंकवादी समूह से थे, इसका अभी पता लगाया जा रहा है.