प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति की शादी छोड़ अमेरिका में कॉन्सर्ट अटेंड करती दिखीं। एक्ट्रेस ने अपने पति निक जोनस के भाई फेंक्लिन जोनस के साथ अमेरिका के बर्कली शहर में बांग्लादेशी सिंगर जय वुल्फ का कॉन्सर्ट अटेंड किया। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
ये कयास पहले ही लगाए जा रहे थे कि प्रियंका अपनी बहन परिणीति की शादी में शामिल नहीं होंगी। शादी से एक रात पहले तक प्रियंका अमेरिका में ही थीं। इससे ये कन्फर्म हो गया कि वो अपनी बहन की शादी में नहीं गयीं।
जय वुल्फ साजिब साहा का स्टेज नेम है। जय बांग्लादेशी- अमेरिकन इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हैं। क्लासिकल डांसर बुशरा खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपडा से कॉन्सर्ट में हुई मुलाकात का वीडियो शेयर किया है।