भोपाल: प्रदेश में शासकीय कार्यों में हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी भाषा का भी उपयोग होता है। यह जानकारी लम्बे समय बाद विधायक संदीप जसवाल को संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने दी है। दरअसल यह सवाल विधायक ने सात माह पहले 3 मार्च 2022 को विधानसभा में पूछा था तथा उस समय उन्हें जवाब दिया गया था कि जानकारी एकत्रित की जा रही है। अब यह जानकारी विधायक को प्रदान कर दी गई है।

संस्कृति मंत्री द्वारा भेजे जवाब में बताया गया है कि शासकीय कार्यों हेतु विधि, राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा हिन्दी एवं अंग्रेजी भाषा का उपयोग किया जाता है। इनसे हटकर जो शब्द अन्य भाषाओं में बोल-चाल की भाषा में घुल-मिल रहे हैं, उनका भी उपयोग किया जाता है। चूंकि मप्र हिन्दी भाषी प्रदेश है, इसलिये सिर्फ इसी के उपयोग हेतु पृथक से निर्देश जारी करने की आवश्यक्ता नहीं है।