रिलीज के बाद से ही आदिपुरुष विवादों में है। फिल्म को लगातार डायलॉग और वीएफएक्स के लिए क्रिटिसाइज किया जा रहा है। किसी को फिल्म में रावण का लुक नहीं पसंद आया है, तो कई लोगों हनुमान जी की भाषा टपोरियों जैसी लगी है। यहां तक कि कुछ लोग रामायण के सीन्स को गलत तरह से दिखाने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच आदिपुरुष को लेकर अब रामानंद सागर की रामायण में राम और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरुण गोविल और सुनील लहरी का रिएक्शन सामने आया है। 

राम-सीता को आधुनिकता में बांटा

अरुण ने कहा- 'राम-सीता हनुमान को आधुनिकता और पौराणिकता के ढांचे में बांटना गलत है। इस सभी के स्वरूप पहले से तय है, तो उसी स्वरूप को फिल्म में दिखाने में क्या आपत्ति थी? आदिपुरुष में रामायण की कहानी को पेश करने से पहले मेकर्स को सोचना था वो किस तरह से रामायण को पेश करने जा रहे हैं।

आस्था से छेड़छाड़: अरुण बोले

 "दर्शकों ने अपनी बात कह दी है। रामायण भारतीय संस्कृति की धरोहर है और अब उसे लेकर जिस तरह से बातें की जा रही है, उसे जानकर काफी ठेस पहुंची है। रामायण की मूल भावना और स्वरूप को इस तरह से बदलने की जरूरत नहीं थी।' अरुण गोविल रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभा चुके हैं।