एसएस राजामौली की फिल्म RRR के गाने 'नाटू नाटू' को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हासिल हुआ है। अमेरिका में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में 'नाटू-नाटू' ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग अवॉर्ड जीता है। म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरावाणी ने ये अवॉर्ड लिया। 

यह कम लोग ही जानते हैं कि  'नाटू नाटू' गाने की शूटिंग यूक्रेन में हुई थी। भारत में लॉकडाउन की सख्ती के कारण यूक्रेन में शूटिंग का निर्णय लिया गया था।  जिस समय गाना शूट किया गया, तब वहां रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा था। गाने की शूटिंग  यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के महल में हुई थी। 

'आरआरआर' की टीम ने वहां इस गाने के साथ-साथ कुछ अहम सीन्स की शूटिंग के लिए गई थी। जेलेंस्की खुद भी अभिनेता एक्टर रह चुके हैं, इसलिए उन्होंने 'आरआरआर' की टीम को अपने महल में शूटिंग की इजाजत भी दे दी थी। बताया जाता है कि रामचरण और जूनियर एनटीआर ने इस गाने के लिए एक महीने तक रिहर्सल की थी, जबकि गाने को शूट करने में दो हफ्ते लगे थे।

वहीं गोल्डन ग्लोब में RRR बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म कैटेगिरी में भी नॉमिनेट थी लेकिन इस कैटेगिरी में फिल्म 'अर्जेंटीना 1985' ने बाज़ी मारी। 80वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 का अमेरिका में  लॉस एंजेलिस में किया गया। इस अवॉर्ड नाइट्स में कई बेहतरीन फिल्मों के बीच मुकाबला देखने को मिला। इस शाम की मेजबानी की कमान कॉमेडियन जेरोड कारमाइकल ने संभाली।