जॉन अब्राहम अपने करियर में बीते कुछ वक्त से एक्शन फिल्में ही करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनकी एक नई फिल्म 'द डिप्लोमैट की अनाउंसमेंट हुई है। चर्चा है कि इस फिल्म में जॉन एक अलग अवतार में नजर आएंगे फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो जॉन इसमें एक प्योर डिप्लोमैट के रोल में "दिखाई देंगे। वे डिप्लोमेटिक स्टेप लेते हुए दुश्मन देश के बुरे इरादों को नाकाम करते नजर आएंगे।
मेकर्स ने हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है। हाल ही में जॉन ने फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्टर पर लिखा हुआ है ... एक सच्चे हीरो को किसी हथियार की जरूरत नहीं है। कुछ जंग असल में युद्ध के मैदान से बाहर भी लड़ी जाती हैं। फिल्म की कहानी में दो देशों के बीच वॉर लाइक सिचुएशन पेश की जाएगी। इस दौरान दोनों देशों के "डिप्लोमैट्स क्या डिसीजन लेते हैं वहीं अहम है।
चंडीगढ़ में री-क्रिएट किया इस्लामाबाद
फिल्म कहानी बीते कुछ सालों के घटनाक्रम पर बेस्ड है। इसमें इस्लामाबाद में बेस्ड भारतीय दूतावास का अहम रोल है। मेकर्स ने इसके लिए चंडीगढ़ में इस्लामाबाद को री- क्रिएट किया। कुछ पोर्शन अमृतसर में भी री-क्रिएट किए गए। इस पूरी फिल्म को 55 से 60 दिनों में शूट कर लिया गया। मेकर्स ने इसमें कोई गाना नहीं रखा है।
शिकारा', 'रक्षा 'बंधन' और 'अतरंगी रे' फेम एक्ट्रेस सादिया खतीब इसमें लीड एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा इसमें कुमुद मिश्रा भी अहम रोल में नजर आएंगे। एडिड कास्ट के लिए थिएटर बैकग्राउंड से कई कलाकारों को कास्ट किया गया। कश्मीर से एक दर्जन नए थिएटर आर्टिस्ट कास्ट किए गए। फाइनल एडिटिंग पर जारी है कामफिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह फिल्म बनकर तैयार है पर इसे रिलीज करने को लेकर मेकर्स कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।