बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर पसरी हुई हैं। लेटेस्ट अपडेट के हिसाब से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं, कि ये कपल 2 दिसंबर को शादी की घोषणा कर सकता है।

कपल को कई मौकों पर साथ-साथ स्पॉट किया जाता रहा है। ये और बात है, कि कपल ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। दरअसल रविवार को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो साझा किया, जिसके बाद प्रशंसकों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि 2 दिसंबर कियारा आडवानी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी की घोषणा कर सकते हैं। वीडियो में कियारा को शर्माते हुए और अपनी क्यूट स्माइल फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, "इसे लंबे समय तक छुपाकर नहीं रख सकती। जल्द ही आ रहा है... देखते रहिए...2 दिसंबर। " पोस्ट के आउट होने के तुरंत बाद, फैंस ने रेड हार्ट वाले इमोटिकॉन्स के साथ कमेंट सेक्शन में ढ़ेर सारा प्यार लुटाया है। एक फैन ने कमेंट किया, "शादी होने वाली है गाइज़ यही घोषणा करना है।" एक अन्य फैन ने लिखा, "शादी कर रहे हैं क्या?"

साल की शुरुआत में, जब कियारा शाहिद कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में पहुंचीं, तो उन्होंने सिद्धार्थ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की थी और कहा था, "मैं न तो इनकार कर रही हूं और न ही इसे स्वीकार कर रही हूं। हम निश्चित रूप से करीबी दोस्त हैं, और करीबी दोस्त से भी ज्यादा "

कियारा के अपने रिश्ते के बारे में बात करने के बाद, शाहिद ने तुरंत कहा, "इस साल के अंत में एक बड़ी घोषणा के लिए तैयार रहें और यह एक फिल्म नहीं है।" शाहिद के इस कमेंट ने इंटरनेट पर तूफान ला दिया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा करण जौहर की अगली कॉमेडी फिल्म 'गोविंदा नाम मेरा' में विक्की कौशल और भूमि पेडेनकर के साथ नजर आएंगी। शशांक खेतान द्वारा अभिनीत, फिल्म 16 दिसंबर, 2022 से विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।

अलावा इसकी कियारा के खाते में कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा' भी है। दूसरी ओर, सिद्धार्थ अगली बार एक स्पाई थ्रिलर फिल्म 'मिशन मजनू', एक एक्शन थ्रिलर 'योद्धा' और निर्देशक रोहित शेट्टी की आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में दिखाई देंगे।