बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की अब फिल्म 'जवान' में नजर आएंगे। ये फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ये फिल्म पहले 2 जून को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कुछ कारणों से इसकी रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। इसी बीच शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने फैंस के साथ बात करने का मन बनाया और उनसे बात की। दरअसल, शाहरुख खान ने अपने ट्विटर हैंडल आस्क एसआरके सेशन रखा है और फैंस के साथ बातचीत की। शाहरुख ने इस सेशन में अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए।
फैंस के सवालों के दिए जवाब
शाहरुख खान ने 12 जून यानी शनिवार को अपने ट्विटर हैंडल पर एसआर आस्क सेशन रखा और फैंस के तमाम सवालों के जवाब दिए हैं। शाहरुख खान और फैंस के बीच क्या बात हुई आइए जानते हैं। यहां पर शाहरुख खान और उनके फैंस के ट्वीट देख सकते हैं।