बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही चल रहे विश्व कप के लिए फीफा फैन फेस्ट में प्रस्तुति देने के लिए आज कतर पहुंचीं। उनके परफॉरमेंस से पहले नोरा फतेही को फीफा विश्व कप के आधिकारिक गान 'लाइट द स्काई' पर गाते और नाचते हुए कैमरे में कैद किया गया। नोरा के डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। नोरा ने कतर की अपनी यात्रा की झलकियां साझा करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया।

फीफा ने एक बयान में कहा, "नोरा फतेही 42 मिलियन फॉलोअर्स और गिनती के साथ इंस्टाग्राम पर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अरब कलाकार हैं।" 

वहीं नोरा फतेही ने शेयर किया है, कि "फीफा फेन फेस्टिवल एक अद्भुत अनुभव होगा। दुनिया भर के प्रशंसकों को अरब संस्कृति से परिचित कराया जाएगा, जो मेरी स्टोरी का भी हिस्सा है - हम सभी एक साथ एक महान फुटबॉल पार्टी मना सकते हैं। हमारी टीम कई आश्चर्य की तैयारी कर रही है एक ऐतिहासिक प्रदर्शन प्रदान करें - उत्साहित रहें!" 

फीफा फेन फेस्टिवल दोहा के अल बिद्दा पार्क में होगा। फेन फेस्ट में विश्व कप के दौरान कई वर्ल्ड क्लास एंटरटेनर प्रस्तुति देंगे।

20 नवंबर को हुए उद्घाटन समारोह में, लोकप्रिय के-पॉप ग्रुप बीटीएस जंग कूक ने अपने नए ट्रैक 'ड्रीमर्स' के साथ अल बायत स्टेडियम में प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। हॉलीवुड अभिनेता मॉर्गन फ्रीमैन ने भी आशा, एकता और सहिष्णुता के संदेश पर एक मोनोलॉग दिया था।