बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘आदिपुरुष’ शुक्रवार को रिलीज़ हो गई। निर्देशक ओम राउत की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक बड़ा वर्ग फिल्म को सिरे से नकार रहा है। फिल्म के वीएफएक्स और डायलॉग को लेकर भारी नाराजगी दिखाई दे रही है।
फिल्म की रिलीज से पहले ही कई बड़े सिनेमा हॉल में बुकिंग फुल हो चुकी थी लेकिन फिल्म दर्शकों को लुभाने में सफल होती नहीं दिख रही है। फिल्म में ‘हनुमान’ का एक डायालॉग तो सोशल मीडिया पर बेहद सुर्ख़ियों में है।
फिल्म में हनुमान के किरदार द्वारा बोला गया ‘जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे…’, ‘कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की, तेल तेरे बाप का, जलेगी भी तेरे बाप की…’ डायलॉग लोगों को निराश कर गया।
फिल्म समीक्षक तरन आदर्श ने भी इसे निराशाजनक बताया है-
सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि गलत स्टार कास्ट और घटिया वीएफएक्स और डायलॉग के कारण फिल्म बेहद ही निराश कर रही है। यहाँ तक कि फिल्म को धार्मिक ग्रन्थ का मज़ाक तक बताया जा रहा है।
प्रभास और कृति स्टारर यह फिल्म देशभर में कुल 6200 स्क्रीन्स पर हुई है। जिसमें 4000 स्क्रीन हिंदी की ही हैं। दर्शक 2-डी और 3-डी दोनों में फिल्म का लुत्फ उठा पा रहे हैं। इस फिल्म को करीब 500 करोड़ के बजट में बनाया गया है।