विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म' 12वीं फेल' ने विक्रांत मेसी की किस्मत पलटकर रख दी है। बीते वर्ष रिलीज हुई बेहद कम बजट की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस फिल्म के बाद विक्रांत अब अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। उनके हाथ एकता कपूर की फिल्म लगी है। कहा जा रहा है कि एकता की आगामी पॉलिटिकल थ्रिलर फिल्म में विक्रांत बजर आएंगे।
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक एकता कपूर की आगामी फिल्म के लिए विक्रांत के नाम पर मुहर लग गई है। सूत्रों के मुताबिक एकता की आगामी फिल्म सामाजिक- राजनीतिक थ्रिलर फिल्म है। यह 2000 के दशक की शुरुआत में हुई एक घटना पर आधारित है, जिसने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। इस घटना का खुलासा नहीं किया गया है। एकता कपूर के इस प्रोजेक्ट का निर्देशन वेब सीरीज 'ग्रहण' के निर्देशक रंजन चंदेल कर रहे हैं। एकता इस कहानी को पर्दै पर लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
कहा जा रहा है कि ये फिल्म जिस मुद्दे पर है, उस पर वर्षों से बहस होती रही है, लेकिन किसी ने भी इस विषय पर फिल्म बनाने की हिम्मत नहीं दिखाई। लेकिन, एकता कपूर ने ये जोखिम उठाया है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है। फिल्म की स्क्रिप्ट सुनकर विक्रांत हैरान रह गए और उन्होंने फिल्म के लिए रजामंदी दे दी है।
बात करें फिल्म 12वीं फेल की तो बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 55 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। विक्रांत आने वाले समय में तापसी पन्नू के साथ उनकी फिल्म 'फिर आई दिलरुबा' में नजर आएंगे, जो 2021 की फिल्म 'हसीन दिलरुबा' का सीक्कल है। इसके अलावा वे दिनेश विजान की निठारी कांड पर आधारितफिल्म' सेक्टर 36' में नजर आएंगे। 'यार जिगरी' भी विक्रांत की झोली में है।