हाल ही में एक वीडियो सामने आया जिसमें दावा किया गया कि कैमरे के सामने कपड़े बदलती दिख रहीं महिला काजोल हैं। दरअसल यह भी एक डीपफेक वीडियो है जिसमें एक्ट्रेस के चेहरे का गलत इस्तेमाल किया गया है।
हालांकि, इस वीडियो का सच भी सामने आ गया है और बताया जा रहा है कि इसमें काजोल का चेहरा मॉर्फ करके इस्तेमाल किया गया है। वेबसाइट बूम ने इस फेक वीडियो का पता लगाया है और इसका फैक्ट चेक भी किया है। बताया गया है कि ये असली वीडियो किसी सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर का है और इस डीपफेक वीडियो में काजोल का चेहरा मॉर्फ करके इस्तेमाल किया गया है।
असली वीडियो 5 जून 2023 को अपलोड किया गया था
साइट ने वीडियो में नजर आ रही लड़की और फेक चेहरा दोनों को गुप्त रखा है। बताया गया है कि ये ऑरिजनल वीडियो टिक टॉक पर मौजूद है। इससे यह साफ हो या है कि ये काजोल नहीं हैं। ये असली वीडियो 5 जून 2023 को अपलोड किया गया था।