फिल्म 'द केरल स्टोरी' सिनेमाघरों में आने से पहले ही विवादों में रही। फिल्म की कहानी केरल की चार लड़कियों के धर्मांतरण पर आधारित है, जिसके चलते कई लोग इसकी रिलीज के खिलाफ थे। लेकिन फिल्म ने किसी तरह सिनेमाघरों में अपनी जगह बना ली है, हालांकि विवाद अभी भी थमा नहीं है। अब हाल ही में ये खबर सामने आई है, कि केरला स्टोरी ओटीटी रिलीज के लिए भी तैयार है।
बीते दिनों दर्शकों से मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली अदा ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'थिएटर में स्टैंडिंग ओवेशन, माननीय पीएम ने हमारी फिल्म द केरला स्टोरी का जिक्र किया, क्रिटिक्स और दर्शकों ने मेरे प्रदर्शन की सराहना की, आप में से कई लोगों ने बंपर ओपनिंग और हाउसफुल का आनंद लिया, संदेश लिया। मैंने कभी इतने सपने नहीं देखे थे।
सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद अब 'द केरला स्टोरी' ओटीटी पर भी धूम मचाने के लिए तैयार है। विवादों से घिरे होने के बाद भी फिल्म को काफी अच्छा रिसपांस मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को काफी सराहा दा रहा है। इस फिल्म के शोज सिनेमाघरों में हाउसफुल हो रहे हैं। अब इसे देखते हुए मेकर्स ने इसे ओटीटी पर भी रिलीज करने का फैसला किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द केरला स्टोरी' के मेकर्स ने रिलीज के दौरान स्ट्रीमिंग पार्टनर का ऐलान नहीं किया था, लेकिन अब उन्होंने एक डील फाइनल कर ली है। रिपोर्ट्स की मानें तो 'द केरला स्टोरी' के स्ट्रीमिंग राइट्स जी नेटवर्क ने खरीद लिए हैं। इतना ही नहीं मेकर्स ने स्ट्रीमिंग प्रीमियर के लिए 7 जुलाई की तारीख भी तय की है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।