जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 'द आर्चीज' के बाद अगस्त्य नंदा के हाथ एक और बड़ी फिल्म लग गई है। इस फिल्म में अगस्त्य धर्मेंद्र के साथ काम करते नजर आएंगे। हैरानी की बात ये है कि फिल्म में अगस्त्य को वरुण धवन को रिप्लेस करने की बात कही जा रही है।
बॉलीवुड के हीमन धर्मेंद्र के 87वें जन्मदिन के मौके पर उनकी अगली फिल्म 'इक्कीस' की घोषणा की गई है, जिसमें अगस्त्य नंदा अहम भूमिका में नजर आएंगे। यानी अमिताभ और धर्मेंद्र की जोड़ी के बाद अब पर्दे पर धर्मेंद्र और अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा साथ नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म के लिए अगस्त्य को वरुण धवन की जगह लिया गया है।
धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर प्रोड्यूसर दिनेश विजान ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' का ऐलान किया है। फिल्म की कहानी परमवीर चक्र विजेता सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन से प्रेरित है। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान कर रहे हैं, जबकि इसका निर्देशन श्रीराम राघवन करेंगे। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। फिल्म में अगस्त्य नंदा अहम भूमिका में नजर आएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिनों पहले तक वरुण धवन इस फिल्म के सिलसिले में लोगों से मिलते नजर आए थे। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में अचानक अगस्त्य का नाम आने के बाद वरुण की जगह अमिताभ के पोते अमिताभ के पोते ने ले ली है।
आपको बता दें कि वरुण धवन अपनी फिल्म 'बदलापुर' के डायरेक्टर श्रीराम राघवन के साथ फिर से काम करने को लेकर काफी उत्साहित थे, लेकिन अचानक ऐसा क्या हो गया कि वरुण को फिल्म छोड़नी पड़ गई। ये बात और है, कि वरुण के प्रोजेक्ट से बाहर होने पर अभी कोई बयान नहीं आया है। लेकिन इतना तय है कि अगस्त्य को वरुण धवन का रोल दे दिया गया है।