मनोरंजन जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड NBT मूवी अवॉर्ड 2022 में एंटरटेनमेंट के हजारों पाठकों ने एनबीटी मूवी अवॉर्ड्स की 12 कैटगरीज के लिए वोट दिए। अपने पसंदीदा एक्टर, एक्ट्रेस, डायरेक्टर, सिंगर और बेस्ट फिल्म के लिए वोट किया। अजय देवगन ने जहां दो अवॉर्ड झटके हैं तो केजीएफ 2 की भी धूम देखने को मिली है। आइए बताते हैं कौन सी फिल्म और स्टार्स ने इस साल बाजी मारी है।
कन्नड़ स्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 की धूम न केवल सिनेमाघरों में थी बल्कि नवभारत टाइम्स के मूवी अवॉर्ड में भी देखने को मिली। केजीएफ- चैप्टर 2 को सबसे ज्यादा वोट के साथ ये अवॉर्ड मिला। 56न लोगों ने यश की फिल्म को वोट देकर बेस्ट साउथ इंडियन फिल्म बनाया। जबकि आरआरआर को 25 न तो कांतरा को 11 न वोट्स मिले। इस श्रेणी में द कश्मीर फाइल्स को 31 व तो रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को 6 प्रतिशत वोट मिले। साल 2022 का बेस्टम बेस्ट एक्टर अजय देवगन साबित हुए।