अक्षयकुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  अपनी आने वाली फिल्म OMG-2 का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही फिल्म की रिलीज़ डेट का भी खुलासा किया है।

पोस्टर में अक्षयकुमार को भगवान शिव के गेटअप में देखा जा सकता है। मोहक पोस्टर के साथ अक्षय कुमार ने 11 अगस्त 2023 को #OMG2 के रिलीज की तारीख की फिर से पुष्टि की है। आपको बता दें #Gadar2 भी उसी दिन रिलीज़ होने जा रही है। 

अक्षय कुमार का लुक कई यूजर्स को पसंद आ रहा है, तो कई यूजर्स इसे लेकर तंज कसते भी नज़र आ रहे हैं। आइए जानते हैं, अक्षय के लुक को लेकर यूजर्स का क्या कहना है।

@krishna_m_sahu नाम के यूजर ने पोस्टर पर कमेंट करते हुए लिखा है, आपसे और आपकी टीम से सिर्फ एक विनती है इसमें धर्म का मजाक ना बनाए और नाही लोगो तक झूठ फैलाएं।

Dr Nimo Yadav @niiravmodi नाम के यूजर ने लिखा है, कृपया हमारे हिंदू देवताओं का मज़ाक न उड़ाएँ

@Wellutwt अवेसम लुक खिलाडी साब.. हर हर महादेव

@Thanos3421 नाम के यूजर ने लिखा है, बिग अनाउंसमेंट के साथ एक चिंधी अनाउंसमेंट

@NadeemRamAli  क्या omg के दूसरे भाग में भी शिवलिंग का अपमान करवाओगे ? आश्चर्य की बात हैं किसी भी संघी की भावनाएं आहत नहीं हुई ।